Advertisement

धोनी, कोहली और रहाणे ने बदला नाम, देखकर भारत की हर मां देगी आर्शीवाद

मुंबई, 17 अक्टूबर। लोकप्रिय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टेलीविजन चैनल 'स्टार प्लस' की 'नई सोच' अभियान का समर्थन करते हुए इसके साथ जुड़ने का फैसला किया है। यह अभियान महिलाओं को समाज में

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 17, 2016 • 17:58 PM
धोनी, कोहली और रहणे ने बदला नाम, भारत की हर मां करेगी सलाम..
धोनी, कोहली और रहणे ने बदला नाम, भारत की हर मां करेगी सलाम.. ()
Advertisement

मुंबई, 17 अक्टूबर। लोकप्रिय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टेलीविजन चैनल 'स्टार प्लस' की 'नई सोच' अभियान का समर्थन करते हुए इसके साथ जुड़ने का फैसला किया है। यह अभियान महिलाओं को समाज में पीछे रखने वाली विभिन्न सामाजिक रूढ़िवादी परंपराओं पर सवाल खड़े करता है। 

खुलासा: सचिन तेंदुलकर से मिल चुकी है धोनी की पुरानी गर्लफ्रेंड

भारत और न्यूजीलैंड की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले के दौरान रविवार को टीवी प्रस्तोताओं ने इसका अनावरण किया। इस अभियान में धौनी की जर्सी पर उनकी मां देवकी के नाम को देखा गया। कोहली और रहाणे की जर्सी पर भी उनकी मां सरोज और सुजाता के नाम हैं। 

OMG: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को

'स्टार इंडिया' के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, "हम इस अनोखी पहल 'नई सोच' के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ जुड़ने पर काफी खुश हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने में 'स्टार प्लस' अहम भूमिका निभा रहा है।"

इस अभियान को धौनी, विराट और रहाणे के जीवन के अनुभवों के आधार पर बनाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि किस प्रकार ये तीनों आज अपनी मां के समर्थन के बदौलत इस स्तर पर पहुंचे हैं।

BREAKING: धोनी ने बताया कब मिलेगी कोहली को वन डे औऱ टी-20 टीम की कप्तानी..

धोनी इस बेहद ही शानदार वीडियो में ये कहते हुए नजर आते हैं...“इतने दिनों से मैं अपने पिता का नाम पहन रहा, तब तो आपने नहीं पुछा कोई खास वजह?”

Trending


देखिए वीडियो..

 

यहां देखिए कोहली ने इस वीडियो में क्या कहा..  “मैं जितना कोहली हूं उतना सरोज भी.”

रहाणे ने भी इस वीडियो में दिल को मोह लेने वाली बात की है, देखिए वीडियो..- लोग कहते हैं बाप का नाम रोशन करो, लेकिन मेरे लिए मां का नाम रोशन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण हैं.”

 

रजनी शर्मा 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS