Advertisement
Advertisement
Advertisement

आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी ऑलटाइम आईपीएल XI,धोनी को बनाया कप्तान,देखें पूरी टीम

नई दिल्ली, 30 जून | भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी ऑलटाइम आईपीएल XI का कप्तान बनाया है। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई

Advertisement
MS Dhoni
MS Dhoni (BCCI)
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Jun 30, 2020 • 11:59 AM

नई दिल्ली, 30 जून | भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी ऑलटाइम आईपीएल XI का कप्तान बनाया है। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार लीग का खिताब उठाया है और लीग में जब भी खेली है प्लेऑफ में पहुंची है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
June 30, 2020 • 11:59 AM

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल आकाशवाणी पर अपनी टीम का ऐलान किया और रोहित शर्मा तथा डेविड वॉर्नर को सलामी जोड़ी के तौर पर चुना।

Trending

नंबर-3 पर आकाश ने विराट कोहली को चुना है। मध्य क्रम सुरेश रैना, अब्राहम डिविलियर्स और धोनी के जिम्मे। हरभजन सिंह और सुनील नरेन के रूप में दो स्पिनर टीम में हैं।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी आकाश ने भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को सौंपी है।

आकाश ने गौतम गंभीर और आंद्रे रसेल को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में चुना है।

आकाश चोपड़ा ऑलटाइम आईपीएल XI : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अब्राहम डिविलियर्स, हरभजन सिंह, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।
 

Advertisement

Advertisement