MS Dhoni (Twitter)
नई दिल्ली, 15 जनवरी| ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया और इसके बाद सोशल मीडिया को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि धोनी होते तो भारत का यह हश्र नहीं होता।
एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जब केएल राहुल विकेटकीपिंग करते हुए गेंद पकड़ने में विफल रहे तो दर्शक धोनी-धोनी के नारे लगा रहे थे। सच्चाई यही है कि, मोहाली हो, मुंबई हो या केरल या कोई और जगह, यह शख्स हर जगह याद किया जाता है। यह उनकी विरासत को बयां करती है।"
एक और प्रशंसक ने लिखा, "कोहली, रोहित, धवन की मौजूदगी के बाद इस जगह आपको धोनी की याद आती है।"