MS Dhoni and Irfan Pathan (BCCI)
मुंबई, 28 जून | भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में 2007 टी-20 वर्ल्ड कप से ज्यादा शांत थे। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने दोनों ट्रॉफियां जीती थीं।
इरफान दोनों जीतों में भारतीय टीम का हिस्सा थे और जीत में अहम रोल निभाया था।
इरफान ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा, "वह 2013 में 2007 की अपेक्षा ज्यादा शांत थे। 2007 में वह पहली बार कप्तान थे और आप समझते हैं कि जब आपको देश की कप्तानी करने की जिम्मेदारी दी जाती है तो आप कुछ चीजों को लेकर उत्साहित हो जाते हो।"