आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश थीक्षाना ने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी से मैच का रुख बदल दिया। पारी के चौथे ओवर में थीक्षाना ने एक सटीक यॉर्कर डालकर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को क्लीन बोल्ड कर दिया और शरुआत में ही टीम को बड़ी सफलता दिला दी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। इस मैच में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (56*) और कामिंदु मेंडिस (44) की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के चौथे ओवर में महेश थीक्षाना ने अपनी दूसरी गेंद पर कमाल कर दिया। सलामी बल्लबाज और टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग आगे निकलकर आक्रामक शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन थीक्षाना की कैरम बॉल डाली गई सटीक यॉर्कर ने उनके बल्ले के नीचे से निकलते हुए सीधे मिडल स्टंप उड़ा दिया। इस शानदार विकेट के साथ स्टर्लिंग महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।