कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनर फिन एलन (Finn Allen) का कैच लपका। यह कैच जितना शानदार दिखा, उतना ही विवादों में भी घिर गया।
यह घटना पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब लखनऊ के तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे। फिन एलन ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर डीप थर्ड मैन की दिशा में चली गई।
वहां मौजूद दिग्वेश राठी ने दौड़ लगाकर कैच तो पकड़ लिया, लेकिन सवाल यह उठने लगा कि क्या यह कैच पूरी तरह से साफ था या नहीं। रिप्ले में देखा गया कि कैच लेते वक्त राठी का पैर बाउंड्री लाइन के काफी करीब था और ऐसा भी लगा कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को हल्का सा छू गया था।