Dinesh Chandimal भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाकी मुकाबले से बाहर, कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर Pas (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Sri Lanka 1st Test: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) कन्कशन के कारण भारत के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के बाकी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ खेले जा रहे गाले टेस्ट के चौथे दिन, चौथे ओवर के आखिर में चांदीमल को मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह घटना तब हुई जब चांदीम ने बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाई और गलत तरीके से गिरे, जिससे उनके दाहिने कंधे और गर्दन में चोट लग गई।
36 साल के चांदीमल इस घटना के बाद काफी असहज दिखे और मैदान पर अपनी गर्दन पकड़कर गिरे रहे।