टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इन दिनों अपनी कमेंटरी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज में भी दिनेश कार्तिक बतौर कमेंटेटर नजर आ रहे हैं। कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उनकी पहली वाइफ निकिता और मुरली विजय की यादें ताजा हो गईं।
दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री करते हुए कहा, ''बल्लेबाज को अपने बैट को ना पसंद करना यह दोनों चीजें हाथ से हाथ मिलाती हुई चलती हैं। ज्यादातर बल्लेबाजों को उनका बल्ला पसंद नहीं होता है। वह दूसरे के बैट ज्यादा पसंद करते हैं। बैट जो है वह पड़ोसी की पत्नी की तरह होता है। वह हमेशा ही बेहतर फील कराता है।'
If u know about DK, his first wife got robbed by Murali Vijay ( Indian Opener and good friend of Dinesh Karthick)
— Hawk (@UtdHawk) July 2, 2021
दिनेश कार्तिक के इस कमेंट को मुरली विजय से जोड़कर इसलिए देखा जा सकता है क्योंकि मुरली विजय दिनेश कार्तिक की लाइफ में किसी विलेन मे कम नहीं रहे हैं। मुरली विजय की पत्नी निकिता दिनेश कार्तिक से अलग होकर मुरली विजय के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। मुरली विजय से शादी करने से पहले निकिता दिनेश कार्तिक की पत्नी थीं।
@DineshKarthiktake a bow Brilliant commentaryI can imagine@felixwhiteand@gregjamesapplauding right now #tailendersoftheworlduniteandtakeover pic.twitter.com/SLD4kxIB2n
— Jon Moss (@Jon_Moss_) July 1, 2021