Dinesh Karthik Top-5 T20 Batters: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दुनिया के अपने पसंदीदा टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों का चुनाव किया है। खास बात यह है कि कार्तिक ने अपनी इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।
दरअसल, हाल ही में क्रिकबज़ के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कार्तिक से उनके पसंदीदा टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा दौर के पांच खिलाड़ियों के नाम बताए और उनके खेल की जमकर तारीफ की।
1. विराट कोहली
दिनेश कार्तिक ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले विराट कोहली का नाम लिया। कार्तिक के मुताबिक, कोहली ने पिछले करीब 20 साल में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके आसपास फिलहाल कोई दूसरा बल्लेबाज नजर नहीं आता।