MS Dhoni with Sakshi (Twitter)
चेन्नई, 1 जून| महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने रविवार को कहा है कि भारत के सफलतम कप्तान की इस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कोई मौजूदगी नहीं है और इसलिए उनके संन्यास को लेकर जो खबरें आई थी उनको लेकर साक्षी काफी निराश हो गई थीं। कुछ दिनों पहले हैशटैग धोनीरिटायर सोशल मीडिया पर चर्चा में था, लेकिन जल्द ही यह एक और गलत खबर साबित हुई।
साक्षी ने धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "इस लॉकडाउन में उनकी सोशल मीडिया पर मौजूदगी नहीं है। मुझे नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आती है। मुझे नहीं पता।"
जब धोनी के संन्यास की खबरे आई थीं तो साक्षी ने इन खबरों को गलत बताया था।