जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हार की कगार पर पहुंचाया (जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 418 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल में फंसी अफगानिस्तान की टीम)
AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मुकाबले के चौथे दिन जिम्बाब्वे ने अपनी दूसरी पारी 295 रन पर घोषित कर दी और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 418 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 143 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 339 रन बनाए थे। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि इनोसेंट काया ने 97 रन बनाए।
इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 217 रन पर सिमट गई और जिम्बाब्वे को पहली पारी में 122 रन की अहम बढ़त मिल गई।