AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और निर्णायक मुकाबले को 57 रन से जीतकर टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में डेब्यूटेंट नसीर खान मारूफखिल ने कुल 9 विकेट हासिल करने के बाद बल्ले से शतक जमाकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अफगान टीम को जीत नहीं दिला सके।
अफगानिस्तान ने टी20 सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया था, जिसके बाद टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। ऐसे में दूसरा मुकाबला निर्णायक बन गया था, जिसे अपने नाम करने के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज जीत ली।
दोनों देशों के बीच 2020/21 में खेली गई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, जिसके बाद 2024/25 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को टेस्ट सीरीज में 1-0 से मात दी थी। इसके बाद 2025/26 में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के विरुद्ध एकलौता टेस्ट मैच जीता था।