दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली-6 को 72 रन से हराकर सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स का 30 अगस्त को फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के साथ मुकाबला होगा।
पुरानी दिल्ली-6 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जोंटी सिद्धू ने मात्र 46 गेंदों पर 10 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। इसी पारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स 218 रन बना सकी। समर्थ सिंह ने 25, आदित्य भंडारी ने 24 और सिद्धार्थ जून ने 20 रन का योगदान दिया।
पुरानी दिल्ली-6 की तरफ से पंकज जसवाल ने 2, रजनीश दादर, उद्धव मोहन और देव लाकरा ने 1-1 विकेट लिए।