डीपीएल 2026: वॉरियर्स को 7 विकेट से रौंदकर क्वालीफायर-2 में पहुंची पुरानी दिल्ली (डीपीएल 2026: वॉरियर्स को 7 विकेट से रौंदकर क्वालीफायर-2 में पहुंची पुरानी दिल्ली)
पुरानी दिल्ली 6 ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए 'क्वालीफायर-2' में जगह बना ली है, जहां 28 अगस्त को उसका सामना सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा। वहीं, इस हार के साथ वॉरियर्स का खिताबी सपना चकनाचूर हो गया।
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स 19.4 ओवरों में 179 रन पर सिमट गई। टीम ने 28 के स्कोर पर यजस शर्मा (12) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद प्रियांश आर्य ने अक्षय सैनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।
अक्षय 26 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रियांश ने 32 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।