दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले बेंगलुरु में खेले जा रहे हैं। क्वार्टर फाइनल-1 में दूसरे दिन की समाप्ति तक ईस्ट जोन ने अपना दबदबा बना रखा है, जबकि क्वार्टर फाइनल-2 में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन का मैच रोमांचक मोड़ पर है।
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेले जा रहे 'क्वार्टर फाइनल-1' में नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा है। यह टीम दूसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 7 रन बना चुकी है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए। इस टीम के लिए सुदीप कुमार ने 26 बाउंड्री के साथ 146 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद ने 4 छक्कों और 17 चौकों की मदद से 167 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने 55 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से आकाश चौधरी और फेरोइजम जोतिन ने 3-3 विकेट निकाले। 2 विकेट बिश्वोरजीत कोंथौजम के हाथ लगे।