दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन के साथ हो रही है। सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली।
सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई। वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया। वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए।