Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेनरिक क्लासेन से ही 1 रन से हारी कैपिटल्स,151 रनों की महाजीत से सुपर जायंट्स की सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के तूफानी शतक औऱ गेदबाजों में शानदार प्रदर्शन के दम पर डरबन सुपर जायंट्स ( Durban Super Giants) ने शुक्रवार (5 फरवरी) को सेंचुरियन में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में प्रिटोरिया...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 06, 2023 • 07:41 AM
 Durban Super Giants beat Pretoria Capitals by 151 runs in 28th match of SA20 2023
Durban Super Giants beat Pretoria Capitals by 151 runs in 28th match of SA20 2023 (Image Source: Twitter)
Advertisement

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के तूफानी शतक औऱ गेदबाजों में शानदार प्रदर्शन के दम पर डरबन सुपर जायंट्स ( Durban Super Giants) ने शुक्रवार (5 फरवरी) को सेंचुरियन में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) को 151 रनों से हरा दिया। सुपर जायंट्स के 254 रनों के जवाब में कैपिटल्स की टीम 13.5 ओवर में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। कैपिटल्स की टीम क्लासेन ने भी एक रन कमा बना पाई। इस जीत के साथ सुपरजायंट्स की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर जायंट्स की टीम ने क्लासेन के तूफानी शतक से 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए,जो इस लीग में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। क्लासेन ने अपनी टी-20 करियर का पहला शतक जड़ते हुए 44 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने नाबाद 46 रन, कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 43 और बेन मैकडरमोट ने 41 रन बनाए।

Trending


प्रिटोरिया के लिए मिगेल प्रिटोरियस ने दो, जोशुआ लिटिल और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैपिटल्स की टीम 7 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ईथन बॉश ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से

गेंदबाजी में सुपर जायंट्स के लिए जूनियर डाला ने तीन विकेट, ड्वेन प्रिटोरियस और वियान मल्डर ने दो-दो, रीस टॉप्ले और कीमो पॉल ने एक-एक विकेट लिया।


Cricket Scorecard

Advertisement