Australia Women vs Netherlands Women: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने शनिवार (20 जून) को नीदरलैंड के खिलाफ साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले मे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही इतिहास रच दिया।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पेरी का यह 50वां मैच है। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला या पुरुष) बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में पेरी के बाद न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सुजी बेट्स हैं, जिन्होंने अभी तक 43 मैच खेले हैं। वहीं पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का कीर्तिमान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 47 मैच खेले हैं। बता दें कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।