ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (9 सितंबर) से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर समेट दी।
पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 48 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान बाबर आजम एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अन्य मुख्य बल्लेबाज जैसे अज़ान अवैस ने 9, शान मसूद ने 5 रन, जबकि सैम अयूब तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।
हालांकि सऊद शकील ने कुछ देर संघर्ष जरुर दिखाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाए और पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास ने भी 21 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की हालत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि टीम के 8 बल्लेबाज इस पारी में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 33.5 ओवर में सिर्फ 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।