India vs England T20I Series: भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं 22 वर्षीय ऑलराउंडर को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार (22 जून) को भारत के खिलाफ 1 जुलाई से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान एक बार फिर हैरी ब्रूक के हाथों में होगी, जबकि जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, आदिल राशिद और फिल सॉल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
इस टीम में सबसे बड़ी खबर 22 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का चयन है। जेम्स को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में जगह मिली है और अब वह भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।