ENG vs NZ: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से रौंदा,हुआ लॉर्ड्स इतिहास का दूसरा सबस (Image Source: X.com/Twitter)
England vs New Zealand, 1st Test Match Report: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एतेहासिल लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया औऱ इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि लॉर्ड्स के मैदान पर ये 150 टेस्ट मैच था।
इस मुकाबले में कुल 167 ओवर का खेल हुआ जो लॉर्ड्स के इतिहास में दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच है।
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टम 138 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में नाबाद 44 रन और डेवोन कॉनवे ने 91 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन और कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। कीवी टीम के आठ बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।