इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ टाइमल मिल्स ने कुछ ऐसा किया है जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया है। मिल्स ओनलीफ़ैन्स प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। मिल्स के वयस्क सामग्री के लिए मशहूर प्लेटफ़ॉर्म, ओनलीफ़ैन्स से जुड़ने पर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेल चुके मिल्स ने आखिरी बार 2023 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, मिल्स ने ओनलीफ़ैन्स पर एक पेज बनाने के अपने फ़ैसले का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो बाकी क्रिएटर्स की तरह व्यस्क कंटेंट नहीं बनाएंगे बल्कि उनकी सामग्री विशेष रूप से जीवनशैली और क्रिकेट पर केंद्रित होगी।
अगर आप इस प्लेटफ़ॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि अब ओनलीफ़ैन्स वयस्क सामग्री से आगे बढ़कर अपना दायरा बढ़ा रहा है, जिसमें टेनिस स्टार निक किर्गियोस जैसी जानी-मानी खेल हस्तियां भी गैर-वयस्क सामग्री निर्माता के रूप में शामिल हो रही हैं।