इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान (इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान)
श्रीलंका के वनडे और टी20 कप्तान कुसल मेंडिस और तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेंडिस की गैरमौजूदगी में टी20 सीरीज में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका होंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, "कुसल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। दोनों खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान लगी चोटों के बाद अभी भी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।"
मेंडिस, जो इंग्लैंड सीरीज के लिए दोनों व्हाइट-बॉल टीमों के कप्तान थे, लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। वे टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। फर्नांडो पीठ में लगी चोट की वजह से बाहर रहेंगे।