T20 World Cup 2026: Jofra Archer ने बनाया खराब World Record, तोड़ा स्टुअर्ट ब्रॉड का 2007 वाला रिकॉर (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs England 2nd SemiFinal: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने गुरूवार (5 मार्च) को भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गेंदबाजी में खराब रिकॉर्ड बना दिया। आर्चर इंग्लैंड के लिए सबसे महंगे रहे और कोटे के चार ओवर मे 61 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए थे।