England vs Pakistan, 1st Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुकाबले का पहला ओवर रॉबिन्सन को सौंपा।
रॉबिन्सन मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी टीम के ओपनर अजान ओवैस को एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है। उनसे पहला यह कारनामा भारत के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव ने किया था। उन्होंने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट की पहली गेंद पर मोहसिन खान को आउट किया था।
इंग्लैंड की धरती पर पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी गेंदबाज ने विकेट लिया है।