England vs India 5th T20I: पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोस बटलर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 258 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत को शुरुआत में सफलता जरूर मिली और फिल सॉल्ट सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद जोस बटलर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह से दबदबा बना लिया और दूसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 233 रन की तूफानी साझेदारी कर डाली। जोस बटलर ने शतक ठोकते हुए 64 गेंदों में 131 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौकों और 8 छक्के शामिल रहे।