इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान बाबर आजम का बल्ला दूसरी इनिंग में भी खामोश रहा।
बाबर की पारी का अंत सिर्फ 8 गेंदों में हुआ। वह महज 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। पहली पारी में भी बाबर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए थे। टेस्ट क्रिकेट में बाबर ने अपना आखिरी शतक 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। यानी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्हें शतक लगाए लगभग 4 साल हो चुके हैं।
दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजान अवैस महज 6 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रॉबिन्सन ने अवैस और शफीक को एक ही ओवर में आउट किया।