इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिससे इस मुकाबले का महत्व और बढ़ जता है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 10 जुलाई से भारत के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने इस बड़े मुकाबले के लिए अपनी टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। इनमें सबसे चर्चित नाम ऐलिस कैप्सी का है, जो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 89 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और अब टेस्ट डेब्यू के करीब हैं।