Fakhar Zaman Record: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान (Fakhar Zaman) ने बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (PAK vs SL 3rd T20) में 7 गेंद खेलकर महज़ 12 रन बनाए। फखर ने एक बेहद छोटी पारी खेली, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी करके इतिहास रच दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि फखर ज़मान ने रावलपिंडी टी20 में अपनी 12 रनों की पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। इसी के साथ अब फखर टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए छक्कों की सेंचुरी पूरी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 123 T20I की 113 पारियों में ये बेहद खास सेंचुरी पूरी की है। पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी ये कारनामा नहीं कर पाए।
T20I में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक छक्के
- फखर ज़मान - 123 मैचों की 113 पारियों में 100 छक्के
- मोहम्मद रिज़वान - 106 मैचों की 93 पारियों में 95 छक्के
- बाबर आज़म - 145 मैचों की 136 पारियों में 80 छक्के
- साहिबज़ादा फरहान - 51 मैचों की 50 पारियों में 81 छक्के
- मोहम्मद हफीज - 119 मैचों की 108 पारियों में 76 छक्के