आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में नंबर वन पर पहुंच गई है और इस समय जिस तरह से ये टीम खेल रही है इसे रोक पाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, इसी के साथ हैदराबाद के खिलाड़ियों के कुछ मजेदार वीडियो भी सामने आ रहे हैं और इसी कड़ी में लियाम लिविंगस्टोन भी एक फैन की वजह से सुर्खियों में आ गए।
दरअसल, आईपीएल के एक मैच से पहले, खिलाड़ियों का वार्म-अप सेशन चल रहा था और तभी लियाम लिविंगस्टोन से जुड़ा एक मज़ेदार फैन इंटरैक्शन चर्चा का विषय बन गया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन लिविंगस्टोन का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता था और इसी दौरान वो लिविंगस्टोन के नाम का सही उच्चारण करने में गच्चा खा गया।
जब खिलाड़ी बाउंड्री रोप के पास वार्म-अप कर रहे थे, तो इस जोशीले समर्थक ने बार-बार लिविंगस्टोन को आवाज़ देने की कोशिश की, लेकिन वो मज़ेदार तरीके से उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पा रहा था। अब हर जगह शेयर हो रहे एक वीडियो क्लिप में, फैन को ये कहते हुए सुना जा सकता है, "लिपस्टिक, इसका नाम क्या है? लिव लिविंग स्टैंड, RCB लिविंग स्टैंड।" इस मज़ेदार गफ़लत ने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Lipstick.. Livingstan.. Live leaving stand.. RCB leaving stand..
— Deepu (@deepu_drops) May 7, 2026
Liam Livingstone got numerous names for this season! pic.twitter.com/kMl8u6nKuZ