सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के बाद मैदान के बाहर का एक दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस काव्या मारन के जेस्चर की तारीफ भी कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब मैच के बाद, काव्या लिफ्ट की तरफ जा रही थीं, तभी एक फैन उनके पास गुलाब लेकर आया। इस अचानक मिले तोहफे से वो हैरान रह गईं लेकिन फिर भी उन्होंने इस फैन का दिल नहीं तोड़ा और एक प्यारी सी मुस्कान और थोड़ी सी शरमाहट दिखाते हुए फूल को स्वीकार कर लिया। उनके इस जेस्चर ने सबका दिल जीत लिया।
अगर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए इस मुकाबले की बात करें तो 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
A fan gave Kavya Maran flowers to congratulate her.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 14, 2026
- Kavya smiled and took them from the fan. pic.twitter.com/bd12Ej7FHk