पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के एक मैच के दौरान एक मजेदार घटना देखने को मिली। दरअसल, एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और बाबर आजम के पास पहुंचकर उन्हे गले लगा लिया। ये सब देखकर एक बार तो बाबर आजम के होश उड़ गए। इस मज़ेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए इस मैच के दौरान जब बाबर आजम फील्डिंग कर रहे थे तब ये घटना घटित हुई। एक फैन सुरक्षाकर्मियोें को धोखा देकर मैदान में घुस आया और वो बाबर आजम को गले लगाने की कोशिश करने लगा। इस बीच बाबर आजम भी इस फैन से बचते हुए दिखे।
इस मैच की बात करें तो पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हुए इस क्वालिफायर मुकाबले में पेशावर की टीम ने बाबर आजम के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। बाबर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।
Stadium turned into a Babar fan meet-up pic.twitter.com/hbTW1H9Uex
— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) April 28, 2026