टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और अभिनेत्री प्राची सिंह (Prachi Singh) के लिंकअप की खबरें बीते दिनों मीडिया में काफी वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पृथ्वी शॉ लंबे टाइम से प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। इस बीच प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद फैंस पृथ्वी शॉ का नाम लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
प्राची सिंह ने बॉलीवुड एकट्रेस बिपासा बसु की फिल्म के एक पॉपुलर गाने ‘बिल्लो रानी’ पर जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस गाने पर डांस करते हुए प्राची सिंह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद तो कर रहे हैं लेकिन वह पृथ्वी शॉ के मजे भी ले रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले पृथ्वी भाई ही लाइक करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह डांस पृथ्वी शॉ को डेडिकेटेड है, पृथ्वी भाई सबसे अलग और सबसे खास हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है पृथ्वी शॉ यहां से ही डांस स्टेप सीखा है वो वायरल वीडियो वाला।'
