मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 2024 सीजन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई ने नया कप्तान बनाया है लेकिन ज्यादातर फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले से खुश नहीं हैं और वो अलग-अलग तरीकों से इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
रोहित 2011 में डेक्कन चार्जर्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तान बने थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं ऐसे में पांच बार किसी टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान के साथ ऐसा व्यवहार होता देख फैंस से नहीं देखा गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया।
Rohit Sharma Effect!#MumbaiIndians #RohitSharma #HardikPandya #IPL2024 pic.twitter.com/OqU4ZBcKcA
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 16, 2023
रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद सिर्फ एक घंटे में ही मुंबई इंडियंस ने ट्विटर (एक्स) पर अपने 4 लाख फॉलोअर्स को खो दिया। वहीं, 6 लाख इंस्टा फॉलोअर्स ने भी मुंबई इंडियंस के इंस्टा अकाउंट को अनफॉलो कर दिया और ये नंबर्स घटते ही जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ फैंस तो इस फ्रेंचाईजी से इतने नाराज हैं कि उन्होंने मुंबई इंडियंस का झंडा और जर्सी तक को जला दिया। रोहित शर्मा के साथ हुए इस बर्ताव ने मुंबई इंडियंस को लोकप्रिय आईपीएल टीमों की लिस्ट में भी पछाड़ दिया है और अब चेन्नई सुपरकिंग्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली टीम बन गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस मुंबई इंडियंस से कितने नाराज हैं।
Rohit Sharma Fans are livid with the Mumbai Indians' decision to remove Rohit as captain! #CricketTwitter #MumbaiIndians #RohitSharma #HardikPandya pic.twitter.com/RXS1Xd7sXK
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 16, 2023