अभिषेक शर्मा- वैभव सूर्यवंशी के तूफान से टीम इंडिया ने बनाए कई World Record, रच डाला इतिहास (India's Abhishek Sharma bumps gloves with teammate Vaibhav Sooryavanshi during the 3rd T20I vs New Z)
India vs New Zealand 3rd T20I Records: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार(27 अक्टूबर) को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए।
टी-20 इंटरनेशनल में टीम के सबसे तेज 50 रन\
भारतीय टीम के 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 रन पूरे करने वाली टीमों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई। भारत से पहले 2019 में पपुआ न्यू गिनी ने और 2021 में रोमानिया की टीम ने भी 2.2 ओवर में 50 रन पूरे किए थे।