Vaibhav Sooryavanshi Smashes Monster Six off Jofra Archer: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू का आगाज यादगार अंदाज में किया। महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव ने इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला, जब 15 साल 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
डेब्यू मैच में वैभव पर किसी तरह का दबाव नजर नहीं आया। वह शुरुआत से ही अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे और तीसरे ओवर में उनका सामना इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स में उनके IPL टीममेट जोफ्रा आर्चर से हुआ।