Sanju Samson (Twitter)
नई दिल्ली, 5 मई | भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संबंधित एक घटना को याद करते हुए उन्हें अब तक का भारत का सबसे महान कप्तान बताया है। सैमसन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में कहा, " वह झारखंड से आए और भारत के सबसे महान कप्तान बन गए। जब भी मैं धोनी के बारे में बात करता हूं तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूं।"
उन्होंने कहा, "आप उनके खेल को फॉलो करते हैं और फिर उसे कॉपी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आप असफल हो जाते हैं। आप केवल उन्हें कॉपी नहीं कर सकते।"
सैमसन ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक इस कहानी के बारे में उन्हें नहीं बताया है, लेकिन जल्द ही वह ऐसा करने की योजना बना रहे है।