Finn Allen Smashing Fastest Century For KKR: आईपीएल 2026 के मुकाबले में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़कर यह कारनामा किया। वहीं इस दौरान एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को आसान जीत दिलाई।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में KKR के स्टार बल्लेबाज फिन एलन ने अपनी बेबाक बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR को एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। एलन ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ वह KKR के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।