टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश थीक्षाना ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का खेल जल्दी ही खत्म कर दिया। अपनी ही गेंद पर डाइव लगाते हुए उन्होंने खूबसूरत रिटर्न कैच लपका और टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का छठा मुकाबला बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलन 13 गेंदों में 3 चौके ओर 1 छक्का लगाकर 23 पर तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनका खेल ज्यादा देर नहीं चला। पारी का चौथा ओवर डालने आए श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने पहली गेंद कैरम बॉल डाली जो लेग स्टंप की तरफ एंगल करती हुई आई।