Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : जब ब्रॉड ने मारा वैगनर को छक्का, अगली ही गेंद पर गिल्लियां बिखेरकर लिया बदला

England vs New Zealand, 1st Test: लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 378 रन बनाए थे और उसके बाद इंग्लिश टीम को 275

Shubham Yadav
By Shubham Yadav June 07, 2021 • 06:57 AM
Cricket Image for VIDEO : जब ब्रॉड ने मारा वैगनर को छक्का, अगली ही गेंद पर गिल्लियां बिखेरकर लिया बद
Cricket Image for VIDEO : जब ब्रॉड ने मारा वैगनर को छक्का, अगली ही गेंद पर गिल्लियां बिखेरकर लिया बद (Image Source: Google)
Advertisement

England vs New Zealand, 1st Test: लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 378 रन बनाए थे और उसके बाद इंग्लिश टीम को 275 रनों पर रोकने के बाद पहली पारी के आधार पर 103 रन की बढ़त ले ली थी।

हालांकि, जब इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी चल रही थी तो फैंस को एक मज़ेदार जंग भी देखने को मिली। ये जंग थी बल्लेबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड और गेंदबाज़ नील वैगनर के बीच।ब्रॉड (Stuart Broad) ने 24 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट होने से पहले फैंस का खूब मनोरंजन किया, 10 रनों की अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने 1 छक्का भी लगाया। 

Trending


इंग्लैंड के उपकप्तान ने ये छक्का कीवी गेंदबाज़ नील वैग्नर की गेंद पर लगाया था और इस छक्के के बाद वैगनर काफी गुस्से में नजर आए और अगली ही गेंद पर उन्होंने ब्रॉड की गिल्लियां बिखेरकर अपने छक्के का बदला पूरा कर लिया।

ब्रॉड को पवेलियन भेजने के बाद वैगनर पूरे जोश से भरे हुए नजर आए और ब्रॉड को घूरते हुए भी नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement