'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट' का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हिस्सा लिया। इस दौरान मांडविया ने युवाओं से स्क्रिन से दूर रहने और खेल गतिविधियों में शामिल होकर फिट रहने की सलाह दी।
मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने कहा, "संडे ऑन साइकिल का 88वां एडिशन है। देश भर में 25,000 से ज्यादा पर इसे आयोजित किया गया है। साइकिल चलाने का क्रेज पूरे देश में बढ़ रहा है, और 'संडे ऑन साइकिल' धीरे-धीरे लोगों के बीच एक पैशन बनता जा रहा है। साइकिल चलाना कसरत का एक बेहतरीन तरीका है। इससे प्रदूषण नियंत्रित हो सकता है, हम फिट रह सकते हैं, और ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो सकती है। युवाओं को हर दिन एक घंटे के लिए मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहते हुए साइकिल चलाने और किसी खेल में हिस्सा लेते हुए खुद को फिट रखने की कोशिश करनी चाहिए।"
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट' में शामिल हुए।