Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए पंत और अश्विन समेत 5 अन्य खिलाड़ी दुबई पहुंचे, इतने दिन रहेंगे क्वारंटीन

ऋषभ पंत, आर अश्विन और दिल्ली कैपिटल्स के पांच अन्य खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में भाग लेने के लिए मैनचेस्टर से दुबई पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के

IANS News
By IANS News September 12, 2021 • 17:01 PM
Cricket Image for IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए पंत और अश्विन समेत 5 अन्य खिलाड़ी दुबई
Cricket Image for IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए पंत और अश्विन समेत 5 अन्य खिलाड़ी दुबई (Image Source: Google)
Advertisement

ऋषभ पंत, आर अश्विन और दिल्ली कैपिटल्स के पांच अन्य खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में भाग लेने के लिए मैनचेस्टर से दुबई पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी - पंत, अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव - अब आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे, जिसके दौरान उनका तीन बार टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद, खिलाड़ी बाकी दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल होंगे, जो पहले से ही बायो-बबल का हिस्सा हैं।

Trending


डीसी ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, रविवार, 12 सितंबर 2021 को वीवो आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए दुबई में सुरक्षित पहुंच गए हैं।

ऋषभ पंत, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव सहित खिलाड़ियों ने दुबई पहुंचने पर कोविड -19 टेस्ट किया गया।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

टेस्ट टीम में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों की कोविड जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को निगेटिव आई है। इंग्लैंड में कोई कोविड प्रतिबंध नहीं होने के कारण, यह निर्णय लिया गया कि खिलाड़ी अपने संबंधित आईपीएल टीम में शामिल हो जाएंगे।
 


Cricket Scorecard

Advertisement