Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुनिया के बेस्ट आलराउंडरों में शुमार जॉन रीड का निधन,बतौर कप्तान न्यूजीलैंड को जिताय़ा था पहला टेस्ट मैच

न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड (John Reid) का निधन हो गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को उनके निधन की जानकारी दी। रीड को 50 और 60 के दशक में दुनिया के बेस्ट आलराउंडरों

IANS News
By IANS News October 14, 2020 • 17:10 PM
John Reid
John Reid (Image Credit: IANS)
Advertisement

न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड (John Reid) का निधन हो गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को उनके निधन की जानकारी दी। रीड को 50 और 60 के दशक में दुनिया के बेस्ट आलराउंडरों में गिना जाता था।

उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 58 टेस्ट मैचों में 3,428 रन बनाए थे और छह शतक भी जमाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 142 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1961 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया था।

Trending


उन्होंने 246 प्रथम श्रेणी मैचों में 41.35 की औसत से 16,128 रन बनाये जिसमें 39 शतक शामिल हैं। उन्होंने 22.60 की औसत से 466 विकेट भी लिये।
उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत (New Zealand fist test win) दर्ज की थी।

रीड ने 1949 में 19 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 1965 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाद में वह न्यूजीलैंड के चयनकर्ता, मैनेजर और आईसीसी मैच रेफरी बने थे।
 


Cricket Scorecard

Advertisement