पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा कि माइकल स्लेटर को बुधवार सुबह दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया गया। कारण बताते हुए सिडनी पुलिस ने कहा कि उस दिन बाद में उन्हें अदालत में पेश होना था।
आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि उन पर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है।