Advertisement
Advertisement
Advertisement

'अगर आपने 6 में से 1 मैच नहीं जीता, तो आप 8 में से 8 कैसे जीतोगे'

रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की हालत पतली है। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले गए सभी 6 मुकाबलों में हार का सामना किया है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 17, 2022 • 15:02 PM
Cricket Image for 'अगर आपने 6 में से 1 मैच नहीं जीता, तो आप 8 में से 8 कैसे जीतोगे'
Cricket Image for 'अगर आपने 6 में से 1 मैच नहीं जीता, तो आप 8 में से 8 कैसे जीतोगे' (Mumbai Indians)
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की टीम ध्वस्त हो गई। मुंबई इंडियंस को लखनऊ की टीम ने 16 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत में 6 में से 6 मैच हारकर लगभग प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इसपर रिएक्शन दिया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मुंबई इंडियंस अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है। 6 मुकाबलों में वो एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं। यह सीजन जितना अच्छा है उतना ही अच्छा है, आप अभी भी आठ मैच जीतकर क्वालीफाई कर सकते हैं लेकिन अगर आपने पहले 6 में से 1 भी मैच नहीं जीता, तो आप 8 में से 8 कैसे जीतेंगे।'

Trending


मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'बुमराह अकेले रह गए हैं। वो सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या करना चाहिए। इस वक्त मुंबई इंडियंस को 5 बुमराह की जरूरत है, यह उसके बिना काम नहीं करेगा क्योंकि उन्हें उसके अलावा और किसी को भी गेंदबाज पर इतना ज्यादा भरोसा जताना मुश्किल होगा।'

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

वहीं रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के बारे में बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, 'रोहित शर्मा एक बार फिर सस्ते में आउट हुए। वो बार-बार जल्दी आउट हो रहे हैं। वह फॉर्म के लिए नहीं रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब छह मैच हो चुके हैं और उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। वह हर मैच में अच्छा खेलते नजर आते हैं लेकिन आउट हो जाते हैं।' बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में अपने शुरुआती सभी 6 मुकाबले हारे हों।


Cricket Scorecard

Advertisement