पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिल्ली में मॉनसून की बारिश के बाद सड़कों पर जाम और जलभराव के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। गंभीर ने बिना नाम लिए #गोवा लिखकर केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा, 'नादान परिंदे घर आजा!'
ऐसा पहली बार नहीं है कि गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी कई बार गंभीर दिल्ली के सीएम पर तीखे हमले कर चुके हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि दिल्ली के सीएम जनता से किए अपने वायदों को पूरा नहीं कर रहे हैं और दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
मालूम हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय गोवा में मौजूद हैं। अरविंद केजरीवाल ने गोवा की जनता से भी 4 बड़े वायदे किए हैं। केजरीवाल के वायदों में उनका सबसे प्रमुख वायदा है 300 यूनिट फ्री बिजली। अब यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि केजरीवाल अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करते हैं या नहीं।
नादान परिंदे घर आजा! #Goa pic.twitter.com/2av9UBjnee
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 14, 2021