India vs England 1st T20I: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम (Saba Karim) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेंग इलेवन चुनी है। करीम ने अपनी इस टीम युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को जगह नहीं दी है।
करीम ने ओपनिंग जोड़ी की तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है, फिर नंबर तीन पर ईशनान किशन हैं। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में टॉप 3 बल्लेबाज यही थे।
इसके बाद नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर है। उनके अलावा मिडल ऑर्डर में उप-कप्तान और ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी के लिए वरूण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का विकल्प है। बता दें कि चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं, हालांकि यह देखने वाली बात होगी की वह इस सीरीज के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।