Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी करेंगे मशहूर कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग, दिया 2000 चूजों का ऑर्डर

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी रांची में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले कड़कनाथ के मुर्गे की फार्मिंग करते नजर आए तो अचरज नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दो हजार चूजे खरीदने का...

IANS News
By IANS News November 13, 2020 • 08:16 AM
MS Dhoni & Kadaknath
MS Dhoni & Kadaknath (Image Credit: Google)
Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी रांची में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले कड़कनाथ के मुर्गे की फार्मिंग करते नजर आए तो अचरज नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दो हजार चूजे खरीदने का ऑर्डर झाबुआ के आदिवासी किसान को दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी अपने ग्रह नगर रांची में कड़कनाथ के मुर्गो की फार्मिंग करने का मन बनाया है। धोनी ने यह चूजे खरीदने के लिए झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मेंड़ा को अग्रिम भुगतान के साथ दो हजार चूजे 15 दिसंबर तक रांची भेजने का ऑर्डर दिया है।

Trending


झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. आईएस तोमर ने संवाददाताओं को बताया है कि धोनी ने अपने मित्रों के जरिए संपर्क साधा था, लेकिन केंद्र में समय पर चूजे नहीं थे, इसलिए उन्हें झाबुआ के थांदला के आदिवासी किसान से संपर्क करने को कहा गया जो कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग करते हैं।

ज्ञात हो कि कड़कनाथ मुर्गा मध्यप्रदेश के झाबुआ की पहचान है और भारत सरकार से कड़कनाथ को जीआई टैग भी मिल चुका है। यह मुर्गा काले रंग का, काले खून, काले हड्डी और काले मांस के साथ लजीज स्वाद के लिए पहचाना जाता है। यह मुर्गा फैट और कोलेस्ट्रोल-फ्री भी होता है।
 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni