Pakistan ODI Tri Series 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार (18 अक्टूबर) को रावलपिंडी में खेला गया ट्राई सीरीज का पहला वनडे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका को 37 रन से हराकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। इस मुकाबले में एक ऐसा पल भी देखने को मिला, जब दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के आउट होते ही श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) काफी निराश नजर आए।
दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी। टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 58 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे। दासुन शनाका और जेनिथ लियानागे क्रीज पर मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों से श्रीलंका को मैच जिताने की उम्मीद थी, लेकिन इन दोनों के विकेट गिरने से मुकाबले का रुख पाकिस्तान की ओर मुड़ गया।
दासुन शनाका उस समय 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह तेजी से रन बना रहे थे और लियानगे के साथ मिलकर श्रीलंका की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए थे। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।