भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और अफ़गानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बीच एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। गुरबाज़ और गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स में एक साथ समय बिता चुके हैं और इसी कारण जब ये दोनों दोबारा मिले तो एक दूसरे को गले लगाना तो बनता था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, गंभीर को पवेलियन की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है जबकि अफ़गानिस्तान की टीम मैदान पर आ रही थी। गुरबाज़ की नज़र जैसे ही गंभीर पर पड़ी तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर बातचीत भी की। ये दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि गुरबाज़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तीन सीज़न में 19 मैच खेले। वो उस 2024 टीम का हिस्सा थे जिसने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL का खिताब जीता था। उस सीजन में बेशक गुरबाज को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन उनका इस टीम के साथ जुड़ाव किसी से भी नहीं छिपा था क्योंकि उस समय गंभीर इस टीम के कोच थे।
Once a knight always a knight pic.twitter.com/XDdcNU5eKX
— Ashish Shrivastava (@ashishayush1177) June 8, 2026